{"_id":"ae39e5d529253fd3913e101912b7a987","slug":"sunny-day-in-srinager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी पर मेहरबान सूर्य देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी पर मेहरबान सूर्य देव
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 16 Jan 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में मौसम आजकल खुशगवार बना हुआ है। रात में तापमान भले ही माइनस में जा रहा हो, लेकिन पिछले दो दिन से अच्छी धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के लगभग सभी इलाकों में शनिवार की शुरुआत हलकी ठंडी से हुई, लेकिन इसके बाद धूप खिली तो तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सुबह घना कोहरा देखने को मिला, लेकिन 10 बजे के बाद कोहरा पूरी तरह से छट गया और अच्छी धूप खिली। धूप के खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
चिल्ले कलां में ऐसी धूप खिलने से लोग भी परेशान हैं। उनके अनुसार ऐसी धूप को देख ऐसा नहीं लगता कि यह दिन भीषण सर्दी के दिन चल रहे हैं।
श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि गुलमर्ग में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान लेह में रिकॉर्ड किया गया जहां पारा माइनस 14.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा।शुरू होगा और तब तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन