{"_id":"6350ef30969cea50ec4faf44","slug":"sunjwan-fidayeen-attack-terrorists-had-entered-through-tunnel-jaish-chief-masood-azhar-had-hatched-conspiracy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुंजवां फिदायीन हमला: सुरंग के रास्ते घुसे थे आतंकी, जैश सरगना मसूद अजहर ने रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंजवां फिदायीन हमला: सुरंग के रास्ते घुसे थे आतंकी, जैश सरगना मसूद अजहर ने रची थी साजिश
Thu, 20 Oct 2022 12:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:18 PM IST
सार
सुंजवां हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से बुधवार को विशेष अदालत में 12 लोगों के खिलाफ दायर चार्जशीट में यह खुलासा हुआ है। 22 अप्रैल तड़के सुंजवां में सीआईएसएफ और पुलिस के संयुक्त नाके पर दो आतंकियों ने हमला किया था।
विज्ञापन
Sunjwan attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री की पल्ली रैली से दो दिन पूर्व 22 अप्रैल को सुंजवां में मारे गए फिदायीन आतंकी सांबा बॉर्डर पर खोदी गई सुरंग के जरिये आए थे। इनका मकसद सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला कर पीएम की रैली को बाधित करना था। हमले की साजिश जैश सरगना अजहर मसूद ने रची थी। सुंजवां हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से बुधवार को विशेष अदालत में 12 लोगों के खिलाफ दायर चार्जशीट में यह खुलासा हुआ है। 22 अप्रैल तड़के सुंजवां में सीआईएसएफ और पुलिस के संयुक्त नाके पर दो आतंकियों ने हमला किया था।
इसमें एक एएसआई की शहादत और कई जवान घायल हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में दोनों फिदायीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। एनआईए के अनुसार, 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की पल्ली पंचायत में रैली थी। इस रैली से पहले सुरक्षाबलों पर बड़े फिदायीन हमले की साजिश थी, ताकि पीएम की रैली में खलल डाला जा सके।
सांबा बॉर्डर की चक फकीरा बॉर्डर आउट पोस्ट (बीपीओ) के नजदीक खोदी गई टनल से इन आतंकियों ने घुसपैठ की। आतंकियों को पाकिस्तान से जैश ए मोहम्मद के सरगना अजहर मसूद ने भेजा था। एनआईए की विशेष अदालत जम्मू में 2 हजार पन्नों की इस चार्जशीट में कुल 12 लोगों को आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों में मारे गए फिदायीन के अलावा पांच पाकिस्तानी आतंकी और पांच कश्मीरी आतंकी शामिल थे। चार्जशीट में जैश सरगना मसूद अजहर को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। चार्जशीट में कश्मीरी कमांडर इलियास कश्मीरी समेत अन्य आतंकियों के नाम हैं। एनआईए ने जांच में बताया है कि कश्मीर में बैठे जैश आतंकियों के साथ मिलकर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी और हैंडलरों ने इस हमले की साजिश रची थी। इन आतंकियों को पीएम का दौरा वाधित करने के लिए भेजा गया था।

ये हैं सुंजवां के साजिशकर्ता
मसूद अजहर अल्वी उर्फ मसूद अजहर निवासी, बहावलपुर कराची रोड, पाकिस्तान, राऊफ असगर अल्वी, निवासी कौसर कालोनी, बहावलपुर, पाकिस्तान, मोहम्मद मुसदक उर्फ डॉक्टर, निवासी शकरगढ़, सियालकोट, पाकिस्तान, शाहिद लतीफ उर्फ छोटा शाहिद, निवासी गुजरांवाला, पंजाब, पाकिस्तान, मसूद इलियास कश्मीरी, निवासी रावलाकोट, पीओके, पुंछ रावलाकोट के नजदीक, शफीक अहमद शेख, निवासी त्राल, पुलवामा, कश्मीर, बिलाल अहमद, निवासी कुकरनाग, अनंतनाग, कश्मीर, मोहम्मद इश्फाक चौपान निवासी ताकिया मगाम, अनंतनाग, कश्मीर, आबिद मुश्ताक निवासी पुत्रीगाम, पुलवामा, कश्मीर और आसिफ अहमद शेख निवासी त्राल, पुलवामा, कश्मीर।
ऐसे रची गई साजिश
कश्मीर के रहने वाले आतंकी शफीक अहमद शेख, बिलाल अहमद वागे, मोहम्मद इश्फाक चौपान, आबिद मुश्ताक, आसिफ अहमद शेख ने सीमा पार से आने वाले दोनों आतंकियों को बार्डर से लाने, जम्मू पहुंचाने, उनके ठहरने, रुकने और खाने पीने का बंदोबस्त किया। जबकि इस साजिश को मसूद अजहर, राउफ असगर ने मोहम्मद मुसदिक उर्फ डॉक्टर, शाहिद लतीफ, मसूद इलियास कश्मीरी को पूरा प्लान बनाने को कहा। इन लोगों ने मारे गए आतंकियों को लक्ष्य दिया था कि भारतीय सीमा में घुसे। इसके बाद जम्मू संभाग में कहीं भी सुरक्षाबलों पर हमला करें, ताकि पीएम के दौरे को वाधित किया जा सके।