सुंजवां हमला: साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपी 10 दिन की रिमांड पर, एनआईए ने मौके पर जुटाए सबूत
सुंजवां हमले की जांच पुलिस ने अपने स्तर पर लगभग पूरी कर ली है। इस मामले में अभी साजिश का मास्टरमाइंड आसिफ शेख गिरफ्त से बाहर है, इसलिए आगे की जांच एनआईए कर सकते हैं। जिससे की आसिफ तक पहुंचा जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुंजवां आतंकी हमले की साजिश में पकड़े गए तीनों आरोपियों को सोमवार को दस दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इनमें शफीक शेख, इकबाल और बिलाल शामिल हैं। वहीं, एनआईए की टीम ने भी सोमवार को सांबा जिले के सपवाल में पहुंचकर सबूत जुटाए। मंगलवार को एनआईए को इस मामले की जांच सौंपी जा सकती है। गृह मंत्रालय इसे लेकर अधिकारिक आदेश जारी करेगा।
पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की लगभग जांच पूरी कर ली है
पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की लगभग जांच पूरी कर ली है, लेकिन अभी इस साजिश का मास्टरमाइंड आसिफ शेख गिरफ्त से बाहर है, इसलिए आगे की जांच एनआईए करेगी, ताकि आसिफ तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने इस मामले में आरोपी इकबाल और बिलाल अहमद बागे (ट्रक चालक) के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया।
बीते रोज इस मामले में एक ट्रक को जब्त किया गया
इससे पहले शफीक शेख पर केस दर्ज किया गया था। बीते रोज इस मामले में एक ट्रक को जब्त किया गया है, जिसका चालक बिलाल था। वहीं बिलाल के सहयोगी इशफाक चौपान (ट्रक क्लीनर) से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने सोमवार उस जगह का दौरा किया।
एनआईए की टीम ने आईबी तक का मुआयना किया
यहां से सुंजवां मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों को ट्रक में बिठाया गया था। एनआईए की टीम ने उक्त जगह से लेकर भारत- पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) तक का मुआयना किया।
आसिफ उस पार या इस पार, कोई पता नहीं
इस हमले की साजिश का मास्टरमाइंड आसिफ शेख अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। वह कश्मीर में है या फिर पाकिस्तान में, इसका भी कोई पता नहीं चला है। लिहाजा उसकी तलाश में कश्मीर के कई हिस्सों में दबिश दी जा रही है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
बॉर्डर का कौन सा हिस्सा, जहां से हो रही घुसपैठ
कठुआ और सांबा के इंटरनेशनल बॉर्डर पर कोई एक स्थान ऐसा है, यहां से आतंकी बार बार घुसपैठ कर रहे हैं। यह कोई सुरंग भी हो सकती है। एनआईए अपनी जांच में इसी को आधार बनाएगी। यही जांच होगी कि आखिर आतंकी कहां से घुस रहे हैं। नगरोटा में मारे गए आतंकी भी सांबा में ही ट्रक में चढ़े थे, जबकि सुंजवां में मारे गए आतंकी भी सांबा से ही ट्रक में चढ़े।
नगरोटा में मारे गए आतंकी भी सांबा में ही ट्रक में चढ़े थे
एक बात तो तय है कि आतंकी सांबा बॉर्डर से घुसे। अब यह सांबा बॉर्डर के किस प्वाइंट से घुसे, यह सबसे महत्वपूण है। इसी को जांच का प्रमुख आधार बनाकर एनआईए इस मामले की तह तक जाएगी।