फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sunjwan attack: terrorists crossed the border and reached Jammu amid tight security

सुरक्षा में बड़ी चूक सुंजवां हमला: कड़ी सुरक्षा के बाद भी सीमा पार कर कैसे पहुंच गए दहशतगर्द, पीएम के दौरे को देखते हुए सभी बॉर्डर हैं सील

Sat, 23 Apr 2022 02:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 02:40 AM IST
सार

पीएम मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे के देखते हुए सभी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आतंकी सीमा पार से घुसपैठ कर कैसे यहां तक पहुंच गए। सांबा जिले के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इस हमले के बाद जम्मू, सांबा और कठुआ में रेड अलर्ट कर दिया गया है। बीएसएफ ने तीनों जिलों की सीमाओं पर हाई अलर्ट किया है।
 

विज्ञापन
sunjwan attack: terrorists crossed the border and reached Jammu amid tight security
Sunjwan terrorist attack - फोटो : एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पल्ली में दौरे और सुंजवां आतंकी हमले ने सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी यह हमला एक बड़ी चूक माना जाएगा। बेशक आतंकी फिदायीन हमला करने में नाकाम रहे, लेकिन यह भी बात याद रखनी होगी कि सीआईएसएफ का एक एएसआई शहीद हो गया और 10 अन्य जवान घायल हैं।

विज्ञापन

सांबा जिले के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

यह भी अहम है कि आतंकी सीमा पार घुसपैठ करके कैसे आ गए और यहां तक पहुंच गए, जबकि सांबा जिले के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इस हमले के बाद जम्मू, सांबा और कठुआ में रेड अलर्ट कर दिया गया है और बीएसएफ ने तीनों जिलों की सीमाओं पर हाई अलर्ट किया है।

विज्ञापन

आतंकी हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करके आए

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, यह आतंकी हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करके आए हैं। हालांकि बीएसएफ के प्रवक्ता का कहना है कि हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि आतंकी सीमा पार से घुसपैठ करके आए हैं, फिर भी चौकसी बढ़ा दी है। आला अधिकारी खुद निजी तौर पर इन तीनों जिलों की सीमाओं पर मौजूद हैं और पल-पल की मानिटरिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले हुए सुंजवां हमले के आतंकी भी सीमा पार से आए थे

फरवरी 2018 में सुंजवां के सैन्य कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमलें में जैश के चार आतंकी मारे गए थे। ये आतंकी भी सीमा पार से आए थे। ऐसे में दूसरी बार यह आतंकी सुंजवां सैन्य शिविर के पास पहुंच चुके थे। यदि अंदर घुस जाते तो ये एक बड़े फिदायीन हमले को अंजाम दे सकते थे। 

एसआईए और एनआईए ने शुरू की जांच 

सुंजवां हमले की जांच एनआईए और एसआईए ने भी शुरू कर दी है। दोनों के आला अधिकारियों ने मुठभेड़ स्थल का दौरा किया और जांच के जरूर सबूत जुटाए। दोनों ने अपने अपने स्तर पर जांच के जरूरी सैंपल उठाकर लैब में भेज दिए हैं। हालांकि अभी इस हमले की जांच अधिकारिक तौर पर पुलिस के पास ही है। संभव है कि जल्द मामले की जांच एनआईए या फिर एसआईए को सौंप दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed