Jammu Kashmir: कोलकाता बंधक कांड का मास्टरमाइंड है सुनील केजरीवाल, पुलिस ने पांच आरोपियों को लाया जम्मू
जम्मू पुलिस ने कोलकाता में दो युवकों को बंधक बनाने के मामले के पांच आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू लाकर गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी सुनील केजरीवाल और समीर अभी फरार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के दो युवकों को कोलकाता में बंधक बनाने के मामले का मास्टर माइंड सुनील केजरीबाल निकाला है। हरियाणा के हिसार जेल में पकड़े गए पांच आरोपियों में से एक की मुलाकात केजरीबाल से हुई थी। यहां से विदेश जाने और नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों को फंसाने की साजिश रची गई। पूरी योजना को अंजाम मुख्य सरगना ने जम्मू में दो एजेंटों की संलिप्ता से किया। फिलहाल, मुख्य आरोपी केजरीबाल और एक अन्य समीर फरार है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जम्मू से युवकों को कोलकत्ता तक पहुंचाया। यहां आरोपियों ने होटल लेक ब्यू रायल में बंधक बनाया। पैसों की डिमांड के लिए वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा गया और 35 लाख रुपये की मांग की गई। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकत्ता से जम्मू लाया था। अब पुलिस ने पुलिस रिमांड लिया है।
यह जानकारी प्रेस वार्ता में एसपी अजय शर्मा ने प्रेस वार्ता में दी। मामले में दो युवकों को बचाया गया है जबकि पांच आरोपियों को जम्मू लाया गया। पहले आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर थे। अब उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों को कुल 34 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। पुलिस ने पैसों को रिकवर कर लिया है।
एफआईआर दर्ज होने के बाद 21 मार्च को छुड़वाया था युवकों को
इस संबंध में पुलिस स्टेशन गांधी नगर में जगमोहन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे मनिंदर सिंह और उनके साथी तुषार चिब को कोलकाता में बंधक बनाकर रखा गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जो कोलकाता पहुंची और तकनीकी निगरानी तथा स्थानीय पुलिस के समन्वय से आरोपियों का पता एक होटल में लगाया। 21 मार्च 2026 को दोनों पीड़ितों को सुरक्षित बचा लिया गया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ितों को बांधने के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री भी बरामद की गई। जांच के दौरान जम्मू स्थित दो एजेंटों की संलिप्तता सामने आई। जिन्होंने पीड़ितों को विदेश में वर्क वीजा दिलाने के बहाने लुभाया था।