सुनंदा के भाई ने थरूर पर लगाए बड़े आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रमुख कांग्रेसी नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के मामले में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। पीएम रिपोर्ट के नए खुलासे के बाद सुनंदा के भाई अशोक ने शशि थरूर पर आरोप जड़ते हुए मामले में सीबीआई जांच की मांग कर दी है।
जम्मू में रहने वाले सुनंदा के चचेरे भाई अशोक के अनुसार हाल ही में आई पीएम रिपोर्ट में सुनंदा की मौत की वजह जहर बताई गई है, जबकि हम शुरू से ही यह बात कह रहे हैं कि सुनंदा की मौत सामान्य मौत नहीं थी।
इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। जिसका खुलासा होना जरूरी है और इसके लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए। बिना सीबीआई जांच के इस घटना से पर्दा उठना मुश्किल है।
भाई ने की सीबीआई जांच की मांग
मामले में पूर्व केन्द्रीय शशि थरूर की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए अशोक का कहना है कि मौत से पहले जब सुनंदा की तबियत ठीक नहीं थी, फिर उसे छोड़कर थरूर मीटिंग में क्यों गए।
जबकि उन्हें पता था कि उसकी तबियत लगातार बिगड़ रही है। अशोक ने घटना के दौरान होटल के सीसीटीवी कैमरों के खराब होने पर भी सवाल उठाया। बकौल अशोक घटना के वक्त ही कैमरे काम क्यों नहीं कर रहे थे।
अशोक ने सीधे-सीधे आरोप लगाए कि पूरी घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया। इसलिए मामले में पर्दा नहीं उठ सका। सरकार को चाहिए कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए या सीबीआई को इसकी जांच सौंपी जाए।
बताते चलें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की कश्मीरी मूल की पत्नी सुनंदा पुष्कर की एक साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सुनंदा के पिता और बाकी परिजन अभी भी जम्मू में ही रहते हैं।