फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sunanda pushkar's brother question probe

सुनंदा के भाई को दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं

Fri, 10 Oct 2014 10:35 PM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
sunanda pushkar's brother question probe

एम्स के डाक्टरों द्वारा सुनंदा पुष्कर की मौत जहर से होने की पुष्टि पर सुनंदा के भाई अशोक कुमार ने कहा कि वे तो शुरू से ही दिल्ली पुलिस की जांच पर संदेह व्यक्त कर रहे थे। अशोक ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण दिल्ली पुलिस जांच बंद करना चाहती थी, इसलिए वह हमेशा कहती रही कि मामले में कोई ठोस सबूत नहीं है।

विज्ञापन


अशोक का कहना है कि दिल्ली पुलिस चाहती है कि सबूत और गवाह उनकी टेबल पर चलकर पहुंचें। ऐसा नहीं होता। दिल्ली पुलिस ने कभी भी गंभीरता से होटल के कमरे, सीसीटीवी कैमरे और स्टाफ की जांच नहीं की। उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी को दिल्ली के पांच सितारा होटल में कांग्रेस के पूर्व मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से ही कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

'चेहरे के हावभाव बताते हैं कि कुछ गड़बड़ है'

sunanda pushkar's brother question probe

सुनंदा के भाई अशोक ने अपने जीजा शशि थरूर पर कई गंभीर आरोप लगाए। अशोक ने युनंदा की मौत को सुनियोजित हत्या बताते हुए कहा कि शशि की पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से बढ़ती नजदीकियां सुनंदा की मौत का कारण बनीं।

अशोक ने कहा कि हमारी मां हमेशा से ही सुनंदा और शशि की शादी के खिलाफ थीं। वह नहीं चाहती थीं कि यह शादी हो। अशोक ने कहा कि सुनंदा हमेशा कठोर निर्णय लेती थी और परिवार के सदस्यों को भी हमेशा सलाह देती थी।

ऐसी महिला कभी आत्महत्या जैसा कदम उठाने की सोच भी नहीं सकती। सुनंदा के भाई ने कहा कि यह कैसा पति है कि पत्नी गंभीर रूप से बीमार हो और वह उसे होटल के कमरे में छोड़कर पार्टी की मीटिंग में चले जाएं।

उनका कहना है कि मीटिंग के दौरान भी उनके चेहरे के हावभाव बताते हैं कि कुछ गड़बड़ है।

'घोटाले का खुलासा करने वाली थीं सुनंदा'

sunanda pushkar's brother question probe

अशोक के अनुसार पहले कांग्रेस की सरकार थी, इसलिए उन्हें इंसाफ नहीं मिला। लेकिन अब उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मामले की सीबीआई जांच करवाएंगे।

घटना के पहले सुनंदा आईपीएल से संबंधित किसी घोटाले का खुलासा प्रेस कांफ्रेंस में करने वाली थीं। अशोक के अनुसार उन्होेंने उसे ऐसा करने से मना किया था। लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।

उसी समय उनकी मौत की सूचना मिली। अशोक ने इस बात से इंकार किया कि पति-पत्नी के बीच पैसे को लेकर कोई विवाद था। उन्होंने कहा कि दोनों के पास अथाह संपत्ति है। इसलिए उनके बीच पैसे का कोई विवाद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed