फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Summon to the son of Sayyed ali shah geelani in terror funding case

अलगाववादियों को आतंकी फंडिंग मामले में एक और झटका, गिलानी के बेटे को NIA का समन

Thu, 27 Jul 2017 08:41 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 27 Jul 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
Summon to the son of Sayyed ali shah geelani in terror funding case
सैय्यद अली शाह गिलानी - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर के अलगाववादियों को हिंसा के लिए पाकिस्तान और आतंकी संगठनों से पैसे मिलने के मामले में एक और झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक सात अलगाववादी नेताओं के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अदालत से मंजूरी मिलने के बाद अब इस मामले में एक औऱ बड़ा कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारियों के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA के द्वारा कश्मीर के एक बिजनेसमैन से पूछताछ के बाद हुर्रियत के चेयरमैन और अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के बेटे को समन जारी किया गया है। गिलानी के बेटे के साथ साथ 29 अन्य लोगों को भी नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन


एनआईए से संबंधित सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने गिलानी के बेटे को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इस समन के बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अब तक एनआईए के द्वारा इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed