फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Summer Strikes people in jammu and kashmir

चिलचिलाती धूप से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, रियासत में बढ़ा तापमान

Sun, 07 May 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 07 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Summer Strikes people in jammu and kashmir
गर्मी से जनजीवन बेहाल - फोटो : डेमो फोटो

रियासत के पारे में तेजी से उछाल आया है। मौसम साफ रहने से जम्मू फिर उबाल खा रहा है। चिलचिलाती धूप और तपिश से सड़कों पर सन्नाटा बढ़ने लगा है। भीषण गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। बाजारों में दिन में खरीदारों की भीड़ गायब है। इंसानों के साथ जीव-जंतु परेशान हैं। शनिवार को जम्मू का दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री चढ़कर 39.1 तक पहुंच गया।

विज्ञापन


घाटी के तापमान में भी 3-4 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी जोर पकड़ेगी। हालांकि 9 मई को मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। जम्मू में शनिवार को दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ साफ हुए मौसम से दोपहर को सीधी धूप में निकलना मुश्किल हो रहा था। शहरी इलाकों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी तपिश बढ़ी है।
विज्ञापन


तपिश के साथ गर्म हवाओं से दिक्कतें बढ़ी हैं। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारा सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 36.3 तक पहुंच गया है। घाटी के श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग जैसे ठंडे इलाकों में तपिश बढ़ी है। इस बीच दरबार मूव के लिए शनिवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात बहाल रहा। रविवार को भी यही व्यवस्था रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 9 मई के बाद से कुछ स्थानों पर बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed