फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sumit Jandiyal shot dead, two brothers had connection, police engaged in investigation.

जम्मू में गैंगवार: दिनदहाड़े गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, सुमित जंडियाल गटरू गिरोह का था सरगना

Tue, 21 Jan 2025 03:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 21 Jan 2025 03:03 PM IST
सार

जम्मू में दिनदहाड़े गैंगस्टर सुमित जंडियाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने गोली चलाई थी।

विज्ञापन
Sumit Jandiyal shot dead, two brothers had connection, police engaged in investigation.
Gangster Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर का अतिव्यस्त ज्यूल चौक इलाका मंगलवार दोपहर गैंगवार से दहल उठा। नबाबाद थाने से महज 120 कदम दूरी पर पहले से ही घात लगाकर खड़े दो से तीन हमलावरों ने गटरू गैंग के सरगना सुमित जंडयाल की थार रुकवाकर फायरिंग शुरू कर दी। जंडयाल के पेट में तीन, तो माथे पर एक गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खौफ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली। वारदात की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई है।

विज्ञापन


विजयपुर का रहने वाला सुमित जंडयाल थार से दोपहर करीब डेढ़ बजे तालाब तिल्लो की तरफ से ज्यूल चौक की तरफ जा रहा था। एक प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार के मुताबिक इसी दौरान हमलावरों ने थार को रुकवाकर फायरिंग शुरू कर दी। थार में सुमित अकेले था।

जान बचाने के लिए उसने थार को बैक करने की कोशिश की, लेकिन पीछे कई वाहन होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला करने वाले दो से तीन लोग थे। हमलावरों के भागने के बाद लोगों ने देखा तो सुमित जंडयाल खून से लथपथ पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हत्या के बाद हत्यारे भागे नहीं। कुछ देर तक वहीं खड़े रहकर असलहे लहराते हुए कहते रहे-हमने मार डाला। बड़े इत्मीनान के साथ हत्यारे स्कूटी से भाग निकले। खौफ गैंग ने पोस्ट किया-भाई शुन्नू की हत्या का बदला हैवारदात के बाद सोशल मीडिया पर खौफ गैंग का एक पोस्ट वायरल होने लगा।

हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इस पोस्ट में लिखा गया- ये भाई शुन्नू की हत्या का बदला है। इस वारदात को हमारे भाई अनिल राजे और बंटी राजे ने अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने इस पोस्ट में लिखी बातों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। शुन्नू की हत्या में जंडयाल था आरोपीशुन्नू भी विजयपुर का रहने वाला था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी विजयपुर में ही हत्या कर दी गई थी। शुन्नू खौफ गैंग का गुर्गा था। इस हत्या में सुमित जंडयाल के भी शामिल होने का आरोप था।

विज्ञापन

हमलावरों ने जानबूझकर वारदात के लिए चुना ज्यूल चौकज्यूल चौक शहर का सबसे व्यस्त चौक है। हमेशा वाहनों की आवाजाही रहती है। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया उससे साफ है कि हमलावरों ने इस स्थान को जानबूझ कर चुना। वे चाहते थे कि हमला करने पर थार में सवार जंडयाल आगे पीछे चल रहे वाहनों से घिरा रहे और भाग न सके। जब आरोपियों ने फायरिंग की तो चालक वहां से भागने को कार बैक करने लगा, लेकिन पीछे वाहन इतने थे कि भाग नहीं सका। रंजिश के चलते हत्यावारदात का कारण गैंगवार है। सुमित जांडयाल गटरू गैंग का सरगना था। हम हर पहलू की गहनता से जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed