फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suited booted terrorist waiting to infiltration at loc

सूट-बूट पहने आतंकी कर रहे सीमा की रेकी

Sat, 07 Feb 2015 12:05 AM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
suited booted terrorist waiting to infiltration at loc

माहौल बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान लगातार साजिश रच रहा है। वर्तमान में सीमा पार सियालकोट सेक्टर में 80 से 85 हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तोयबा, जैश-ए-मोहम्मद आदि आतंकी संगठनों के दल घुसपैठ की तैयारी में बैठे हैं।

विज्ञापन


इनमें से 40 आतंकियों को बैैट की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, जिन्हें ट्रांजिट कैंप शवा फाटक के नजदीक जोरा अस्पताल सियालकोट में रखा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई  प्रशिक्षित आतंकियों को भारतीय सीमा मे प्रवेश करवाने के फिराक में है।

इसके लिए आतंकियों को पाकिस्तान के जफरवाल, शकरगढ़, धरमा, पसरूर और ढलोवाली शहर में रखा गया है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करवाने की योजना है।

विज्ञापन

छोटे-छोटे गुटों में बंटे हैं आतंकी

suited booted terrorist waiting to infiltration at loc

अधिकतर आतंकी क्लीन शेव और मार्डन कपडे़ व ट्रैक सूट पहने हुए हैं। उन्हें छोटे-छोटे दलों में बांट कर जम्मू संभाग की सीमा से घुसपैठ करवाने की योजना है। सूत्रों के अनुसार चार व छह के दल में उन्हें बांटा गया है। वहीं उन्हें सीमा केनिकट से रेकी भी करवाई जा रही है।

सूत्रों की मानें तो लश्कर-ए-तोयबा के 4-5 प्रशिक्षित आतंकियों को सांबा सेक्टर व अरनिया क्षेत्र से घुसपैठ की योजना है, जिन्हें सियालकोट सेक्टर के धरमण एवं जटरवाल लांचिंग पैड पर तीन से चार दिनों से बैठा कर रखा गया है। उनसे सीमा की रेकी भी करवाई गई है।

गौरतलब है कि सीमा पर बीएसएफ के जवानों की सतर्कता के चलते रेंजर घुसपैठ करवाने में हर बार असफल होते आ रहे हैं। इसके बावजूद सीमा पार से गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ का प्रयास जारी है।

फोटो - हाल ही में गिरफ्तार किया गया लश्कर कमांडर अबू मावया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed