{"_id":"62f2c8c700f41975987dbf4d","slug":"suicide-rspura-news-rspura-news-jmu2656973132","type":"story","status":"publish","title_hn":"RS Pura: सैन्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RS Pura: सैन्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत
Wed, 10 Aug 2022 01:56 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:56 PM IST
सार
आरएसपुरा में हिमाचल के जवान योगेश कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने से घायल हो गया। उपचार के दौरान जवान ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला जम्मू के आरएस पुरा के कुल्लियां में सेना की 12 जैकलाई रेजिमेंट में तैनात जवान योगेश कुमार सोमवार मध्यरात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान वह क्वार्टर गार्ड की ड्यूटी पर था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी और खून से लथपथ योगेश को सतवारी अस्पताल पहुंचाया।
हिमाचल का रहने वाला था जवान
उपचार के दौरान जवान ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। योगेश कुमार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र का रहने वाला था। 2019 में वह सेना में भर्ती हुआ था। इसके बारे में सैन्य अफसरों ने परिजनों को सूचित कर दिया है। मंगलवार शाम करीब चार बजे उपजिला अस्पताल आरएस पुरा में शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। मीरां साहिब पुलिस थाने में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।