{"_id":"69729878a7e3a1783f016848","slug":"suicide-news-jammu-news-c-10-jmu1052-818002-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसओ ने क्वार्टर से 200 मीटर दूर लगाया फंदा, सुसाइड नोट में अधिकारी पर प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसओ ने क्वार्टर से 200 मीटर दूर लगाया फंदा, सुसाइड नोट में अधिकारी पर प्रताड़ना के आरोप
विज्ञापन
- एमबीए विभाग में कार्यरत था कठुआ का बलवान, सुबह पौने सात से सवा आठ के बीच की घटना
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी के एमबीए विभाग में सेवारत सेक्शन ऑफिसर (एसओ) ने सरकारी क्वार्टर से 200 मीटर दूर गणित विभाग के सामने पेड़ से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बलवान सिंह (45) हीरा नगर (कठुआ) के रूप में हुई है। मौके पर खुदकुशी नोट बरामद हुआ है। इसमें एक अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। नोट में लिखा है कि कुछ दिन पहले अधिकारी की ओर से विद्यार्थियों के सामने भी उसे प्रताड़ित किया गया था।
पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भिजवाया गया जहां तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद परिजनों को शव सौंपकर मामला दर्ज किया। जांच टीम ने एमबीए विभाग के कर्मचारियों और विद्यार्थियों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि बलवान स्टाफ क्वार्टर में रह रहा था। उसकी बातचीत सामान्य थी। वह तनाव में नहीं था, पता नहीं उसने फंदा क्यों लगा लिया। वहीं परिजन सदमे में हैं।
पुलिस के अनुसार घटना सुबह पौने आठ से सवा आठ बजे के बीच की है। उस दौरान आवाजाही न के बराबर थी। जैसे ही स्टाफ ने कर्मी को पेड़ से लटका देखा तो तुरंत यूनिवर्सिटी अधिकारियों को सूचित किया। फिलहाल फंदा लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर वीसी उमेश राय ने निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।