फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suddenly GMC reached Jammu, said senior doctors also see patients

अचानक जीएमसी जम्मू पहुंचे एलजी, कहा-वरिष्ठ डॉक्टर भी देखें मरीज

विज्ञापन
Suddenly GMC reached Jammu, said senior doctors also see patients
जीएमसी में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा रिपोर्ट ‌देखते हुए। अमर उजाला
जम्मू। जीएमसी जम्मू में मंगलवार को औचक दौरे पर पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो टूक कहा कि उनको जो चाहिए वह मिलेगा, लेकिन जम्मू के लोगों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाए। श्रीनगर की तरह चिकित्सा सेवाओं में सुधार लाएं। अस्पताल प्रशासन को पूरे कोविड क्षेत्र में तत्काल सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए, ताकि पारदर्शी बनी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सीनियर डॉक्टरों पर जोर देते हुए कहा कि वे भी मरीजों को गंभीरता से देखें। उन्होंने जीएमसी के चर्चाओं में रहने के कारण पूछे और उनके जल्द समाधान तलाशने को कहा। उपराज्यपाल ने अस्पताल के विभिन्न विंगों का दौरा कर कामकाज का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि जीएमसी जम्मू में कोविड और गैर कोविड मरीजों को सभी तरह की उचित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होेंने मौके पर उच्चाधिकारियों को शहरी अस्पतालों के साथ जिला अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं मजबूत बनाने पर जोर दिया। कोविड संकट के बीच जीएमसी जम्मू के प्रति आम लोगों में विश्वास बहाली के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने आम लोगों की ऑक्सीजन की कमी जैसे मुद्दों को समाधान के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैकल्टी सदस्यों के साथ बैठक कर सुनी समस्याएं
उपराज्यपाल ने इमरजेंसी वार्ड, रूम नंबर चार, हाई डिपेंडेंसी यूनिट, कंट्रोल रूम का दौरा करने के बाद फैकल्टी सदस्यों के साथ सीमित बैठक कर उनकी बात सुनी। उपराज्यपाल ने अस्पताल की सफाई पर संतोष जताया। उन्हें स्टाफ की नई भर्ती के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू, प्रधान सचिव उपराज्यपाल नितेशवर कुमार, मंडलायुक्त संजीव वर्मा, प्रिंसिपल डा. नसीब चंद डिगरा, प्रशासक नागेंद्र सिंह जमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed