फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sudden decline in infected cases, 632 new cases, ten deaths

संक्रमित मामलों में अचानक आई गिरावट, 632 नए केस, दस की मौत

विज्ञापन
Sudden decline in infected cases, 632 new cases, ten deaths
जम्मू। कोविड संकट के बीच संक्रमितों की कम होती संख्या से कुछ राहत मिली है। प्रदेश में सोमवार को 632 लोग संक्रमित हुए, लेकिन इससे दोगुने 1386 मरीज विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर घरों को लौटे। इसमें जम्मू संभाग से 936 और कश्मीर से 450 मरीज हैं। अब तक 63790 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 23357 और कश्मीर से 40433 मामले हैं। संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग से 346 और कश्मीर से 286 लोग पीड़ित हुए हैं। पिछले कुछ हफ्तों में संक्रमित मामलों में यह संख्या कम हुई है। इस बीच जम्मू कश्मीर में दस और लोगों ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। जीएमसी जम्मू में चौबीस घंटे में एक ही मौत हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश में संक्रमित मामलों में अचानक गिरावट आई है। जिला जम्मू लगातार कई हफ्तों से सर्वाधिक मामलों में आगे चल रहा था, लेकिन सोमवार को यहां 173 ही संक्रमित मामले मिले। जिसमें 10 ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग से हैं। जीएमसी जम्मू में रिहाड़ी निवासी एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई, बताया जाता है कि वह मूल निवासी किसी दूसरे राज्य से है। जिले में अब तक 204 लोगों की मौत हो चुकी है। राजोरी में 35, उधमपुर में 33, डोडा में 26, कठुआ में 7, पुंछ में 25, सांबा में 10, रामबन में 2, किश्तवाड़ में 31, रियासी में 4 लोग संक्रमित हुए। कश्मीर में श्रीनगर से 119, बड़गाम से 39, बारामुला से 28, पुलवामा से 15, कुपवाड़ा से 23, अनंतनाग से 20, बांदीपोरा से 15, गांदरबल से 19, कुलगाम से 4 और शोपियां से 4 संक्रमित मामले मिले।
विज्ञापन

प्रदेश में 3401 लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोरोना के 3401 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया है। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 595172 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। अब तक 79738 लोग संक्रमित हो चुके हैं,जिसमें 14696 मामले सक्रिय हैं। जम्मू संभाग से अब तक 388 और कश्मीर से 865 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed