फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sucide

सीसीईटी के हॉस्टल में बीटेक के छात्र ने लगाया फंदा

विज्ञापन
sucide
चंडीगढ़/डोडा। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) सेक्टर-26 के 20 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान डोडा जिले के गांव शाढ़ोत निवासी सुनीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, उसके दोस्तों का कहना है कि सुनीत कई बार नौकरी के लिए परेशान रहता था।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर यशपाल कुंडू ने बताया कि सुनीत सिंह सीसीईटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह तीसरे वर्ष में था और कॉलेज के न्यू हॉस्टल में रहता था। बुधवार रात करीब दो बजे तक वह रूममेट गौरव सैनी, उदयवीर सिंह, सतीश चौहान के साथ पढ़ाई करता रहा। भूख लगी तो उदयवीर और सुनीत 24 इंटू 7 स्टोर से चिप्स व अन्य सामान लेने चले गए।
विज्ञापन

वापस आने पर सुनीत ने खाने से मना कर दिया और कहा कि उसका दिल नहीं है। थोड़ी देर बाद सुनीत ने कहा कि आज उसका यहां सोने का मन नहीं है, वह ओल्ड हॉस्टल में सोएगा। बिना कुछ खाए वह चला गया। सुबह रूममेट गौरव सैनी जब नहाने के लिए ओल्ड हॉस्टल गया, तो अंदर से कमरे की कुंडी लगी हुई थी। काफी आवाज देने पर जब कमरा नहीं खुला, तो गौरव ने पैर से मारकर दरवाजा की कुंडी तोड़ दी। अंदर सुनीत पंखे से लटका हुआ था। यह देख गौरव घबरा गया और शोर मचाया। शोर सुनकर वार्डन और हॉस्टल के अन्य छात्र इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डीएसपी (ईस्ट) उदयपाल सिंह, सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसबीर सिंह, जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर यशपाल कुंडू व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी यशपाल ने बताया कि सुनीत व उसके दोस्त दो महीने पहले ओल्ड हॉस्टल में रहते थे। न्यू हॉस्टल में सुबह पानी जल्दी चला जाता है। इसलिए नहाने के लिए सुबह करीब 8 बजे ओल्ड हॉस्टल में जाते थे। यह हॉस्टल दूसरी बिल्डिंग में बना हुआ है। वहां उन सभी का सामान भी पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed