फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   successful trial of the electric engine

कटड़ा तक विद्युत इंजन के सभी ट्रायल सफल

Fri, 15 Apr 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 15 Apr 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
successful trial of the electric engine
ट्रेन - फोटो : ‌File Photo
जम्मू से कटड़ा तक विद्युत इंजन की ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे की तरफ से लगातार ट्रायल किए जा रहे हैं। अभी तक रेलवे ने तीन ट्रायल किए हैं और तीनों ही सफल रहे हैं। इस महीने के अंतिम सप्ताह में सीआरएस के जांच के लिए पहुंचने की संभावना है। यदि सीआरएस इस काम से संतुष्ट हुए तो मई के अगले पहले सप्ताह से विद्युत की ट्रेनें सीधे ही कटड़ा पहुंचेंगी। 
विज्ञापन

 
कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ने जम्मू से कटड़ा तक विद्युत इंजन ट्रेन चलाने के लिए इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम पूरा किया है। अब इस पर विद्युत इंजन ट्रेन चलाने को लेकर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। करीब दो सप्ताह पहले रेलवे ने जम्मू से कटड़ा तक ट्रायल के लिए विद्युत इंजन चलाया था। ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद दो बार और ट्रायल के लिए विद्युत इंजन को चलाया जा चुका है और हर बार ट्रायल सफल रहा है, जिसको लेकर रेलवे काफी उत्साहित है। अब रेलवे को सीआरएस से मिलने वाली हरी झंडी का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में सीआरएस के जम्मू पहुंचने की संभावना है। सीआरएस अपनी टीम के साथ जम्मू पहुंचेंगे और फिर जम्मू से लेकर कटड़ा तक विद्युत इंजन चलाकर देखेंगे। यदि वे काम से संतुष्ट हुए तो रेलवे की तरफ से कटड़ा तक विद्युत इंजन वाली ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिल जाएगी। फिर रेलवे को जम्मू में इंजन बदलने वाले झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed