{"_id":"64b6f2e52ea8f147bf014e37","slug":"sub-inspector-bribe-video-viral-jammu-news-c-10-jam1008-164105-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पैसे लेने की बात करते एसआई की वीडियो वायरल, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पैसे लेने की बात करते एसआई की वीडियो वायरल, जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गलती हो गई है। अब कभी नहीं होगा। क्या करें यह सब करना पड़ता है। कोई न कोई यहां आता रहता है। अब क्या-क्या बताएं। वेतन से परिवार का गुजारा नहीं होता। वेतन पर रहें तो बच्चे भूखे थोड़े मारने हैं। यह सभी बातें पुलिस की वर्दी में सब इंस्पेक्टर कहता नजर आ रहा है। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सब इंस्पेक्टर की पहचान परवीन सिंह चिब के रूप में हुई है, जो नगरोटा थाने में तैनात है। वीडियो सोमवार रात की बताई जा रही है। बन टोल प्लाजा पर दो लोग सब इंस्पेक्टर से बात कर रहे हैं। मामला सब इंस्पेक्टर और उनके साथ मौजूद कुछ अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा कश्मीर आने-जाने वाले ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों से पैसे लेने का है। हालांकि वीडियो में पैसे लेते हुए कोई नजर नहीं आया। मगर दो लोगों से यह जरूर कहा जा रहा है कि पैसे लेने पड़ते हैं। मंगलवार को पुलिस ने वीडियो बनाने वालों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए और साथ ही अहम जानकारी ली।
एसपी राहुल चाढ़क का कहना है कि वीडियो की वास्तविकता जानने के लिए एसडीपीओ से रिपोर्ट मांगी है। जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी। बता दें एसएसपी ने भी मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए थे।