पीजी की दूसरी मेरिट के लिए करना होगा इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के इंतजार में बैठे छात्र-छात्राओं का इंतजार अभी थोड़ा और लंबा हो सकता है। जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जानी थी।
लेकिन किसी कारणवश दूसरी कट ऑफ लिस्ट को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। अब पीजी कोर्स की दूसरी लिस्ट मंगवार को जारी की जा सकती है।
आपको बताते चले कि पीजी कोर्स की पहली लिस्ट सोमवार को जारी की गई थी। जिन छात्रों का पहली लिस्ट में नाम नहीं आया था वे दूसरी लिस्ट के इंतजार में थे।
पहली लिस्ट के दाखिलों की डेडलाइन बढ़ी
शुकवार को पीजी कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। इस लिस्ट में जिन छात्रों के नाम आए थे उन्हें सोमावार दोपहर तक दाखिले की डेडलाइन दी गई थी।
लेकिन छात्रों के शुरु में एडमिशन ना लेने के कारण अब दाखिले की समयावधि बढ़ा तक सोमवार शाम तक कर दी गई है।
पहली कट आफ मेरिट के अंतर्गत तीन दिन में बीकाम आनर्स के लगभग पच्चीस के करीब विद्यार्थियों ने अपना दाखिला करवाया। वहीं, एम काम के लिए पंद्रह विद्यार्थियों ने अपना दाखिला करवाया।
इसके अलावा पालिटिकल साइंस में पंद्रह और इतिहास में 23 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला करवाया। भौतिक विज्ञान, गणित, बनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान आदि विषयों में भी 20 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।