{"_id":"6fab8a112d98f69e36b6e21661d41cff","slug":"students-were-aware-of-cyber-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक चलाने वालों के लिए जरुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक चलाने वालों के लिए जरुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 31 Aug 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम और इसके प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस ने सरकारी डिग्री कालेज में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। एएसपी खलील पोसवाल ने कालेज के सेमिनार हाल में छात्रों को बताया कि मौजूदा समय में सोशल साइट्स का काफी उपयोग हो रहा है। इस साइट्स से क्राइम में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट 2000 के बारे में जानकारी दी। हैकिंग, फिशिंग, स्पूफिंग, प्रोक्सी सरवर आदि के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि कई बार साइट हैक हो जाती है। खाते भी बदल जाते हैं। लोगों को चाहिए वह लगातार अपना पासवर्ड बदलते रहें। साइबर में ऐसे अपराध हो रहे हैं, जिनका पता कई दिनों तक पता नहीं चलता है।
विज्ञापन
इन अपराध से बचने के लिए लोगों को स्वयं मुस्तैद रहना चाहिए। इस मौके पर कालेज के प्रिंसिपल ने भी छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। कालेज में शिक्षक डॉ. रंजोत सिंह ने छात्रों को साइबर प्रौद्योगिकी की विशेष जानकारी दी।
विज्ञापन