{"_id":"64080785d593f6704a0478d3","slug":"students-to-do-two-degrees-simultaneously-in-jammu-university-format-ready-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu University: जम्मू विश्वविद्यालय में छात्र एकसाथ कर सकेंगे दो डिग्री, प्रारूप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu University: जम्मू विश्वविद्यालय में छात्र एकसाथ कर सकेंगे दो डिग्री, प्रारूप तैयार
Wed, 08 Mar 2023 09:26 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 08 Mar 2023 09:26 AM IST
सार
विश्वविद्यालय के अकादमिक मामलों के डीन प्रोफेसर नरेश पाधा का कहना है कि संबंधित कोर्स का प्रारूप तैयार कर दिया गया है। जल्द ही छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन के साथ कई कोर्स ऑनलाइन भी करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय में छात्र दो डिग्री प्रोग्राम एक साथ कर सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमानुसार विश्वविद्यालय परिषद ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उसी के तहत अकादमिक मामलों व डिप्टी रजिस्ट्रार ने लागू किया है।
विज्ञापन
अब नियमानुसार ही छात्र दोनों कार्यक्रमों में पढ़ाई कर सकेंगे। छात्रों की कितनी उपस्थिति होनी चाहिए आदि निर्देशों का समिति ने प्रारूप तैयार किया है। प्रारूप में रखी गई शर्तों के आधार पर छात्र दोनों कार्यक्रमों का लाभ ले सकेंगे।हलांकि , विश्वविद्यालय में पहली इस तरह की व्यवस्था नहीं थी। लेकिन छात्रों के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने दो डिग्री का लाभ एक साथ लेने का प्रावधान रखा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के अकादमिक मामलों के डीन प्रोफेसर नरेश पाधा का कहना है कि संबंधित कोर्स का प्रारूप तैयार कर दिया गया है। जल्द ही छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन के साथ कई कोर्स ऑनलाइन भी करवाए जाते हैं। छात्रों को कोर्स का चयन करने की स्वतंत्रता दी जाएगी। वह अपनी इच्छा के साथ दोनों कोर्स की पढ़ाई कर सकेंगे। समय निर्धारित कर वह कक्षाओं में शामिल होंगे। दोनों डिग्री कार्यक्रम की उपस्थिति के मूल्यांकन का मापदंड तय किया जाएगा।
विज्ञापन