फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students protest against police in jammu

पुलिस हिरासत में मारपीट पर भड़के छात्र

Wed, 11 Feb 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 11 Feb 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
students protest against police in jammu

बसोहली में पिछले शुक्रवार को घर से लापता हुई एक लड़की की तलाश के दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। आरोप है कि उनके साथ हिरासत के दौरान पुलिस ने मारपीट की है। इसके विरोध में बुधवार को छात्र संगठनों ने प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार को हिरासत में लिए गए छात्रों के साथ पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए छात्र संगठनों के साथ उनके अभिभावक और स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस पर निर्दोष छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम घर से लापता लड़की के मामले में पुलिस ने बीए प्रथम वर्ष के छात्रों साहिल सिंह, अजय कुमार और रोहित को हिरासत में लिया गया था। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक थाने में पुलिस ने तीनों छात्रों के साथ मारपीट भी की। बाद में भाजपा के मंडल प्रधान शिव कुमार पाधा, एसडीपीओ  और एचएसओ ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन


राजोरी में भी छात्रों की पिटाई पर फूटा गुस्सा
शहर के विभिन्न स्कूलों-कालेजों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से मनमर्जी किराया वसूलने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। बुधवार की सुबह एक मेटाडोर चालक न कंडक्टर ने किराए के मामले में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के साथ मारपीट कर दी। गुस्साए छात्रों ने स्कूल पहुंचते ही कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने परिवहन विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के अति व्यस्त गुज्जर मंडी चौक में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि सुबह वह शहर से जमोला क्षेत्र से स्कूल आ रहे थे। एक मेटाडोर के कंडक्टर ने उनसे अधिक किराया लेना चाहा। छात्रों द्वारा अधिक किराया वसूलने का विरोध करने पर चालक और सहचालक ने खालिक हुसैन और मोहम्मद शबर के साथ मारपीट की। कुछ अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि शहर से किसी भी रूट पर चले जाओ वाहन चालक छात्रों से अधिक किराया वसूल करते हैं। कुछ कहने पर मारपीट करने पर उतर आते हैं। कई बार परिवहन विभाग से इस संबंध में अपील करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। करीब दो घंटे तक सड़क जामकर प्रदर्शन करने के बाद एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत करवाया।


एसएचओ के आश्वासन के बाद भी जब छात्र शांत नहीं हुए, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेटाडोर को जब्त कर लिया। एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल ने इस संबंध में बताया कि मेटाडोर जब्त कर चालक व सह चालक की धर-पकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। वहीं एसएचओ ने इस संबंध में परिवहन विभाग के एआरटीओ को भी जानकारी देते हुए छात्रों से फिक्स किराया वसूलने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed