फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   student protest online exam,jammu news,

परेड कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
student protest online exam,jammu news,
जम्मू। राजकीय महिला कॉलेज परेड की छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रदर्शन किया। मंगलवार को कॉलेज के मुख्य गेट के सामने सड़क पर बैठकर विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन ली जाएं। छात्राओं ने कहा कि हमारा कॉलेज स्वायत्त कॉलेज में आता है, जबकि उन पर जम्मू यूनिवर्सिटी के नियमों को थोपा जा रहा है। 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू हो चुकी है। बावजूद इसके परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं ली जा रही हैं। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं की गई तो संघर्ष तेज कर देंगी।
विज्ञापन

------
स्टार्टअप के लिए जेकेईडीआई
युवाओं को दे रहा आर्थिक मदद
जम्मू। राजकीय डिग्री कॉलेज सिद्दड़ा में मंगलवार को ‘इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप, ट्रिगरिंग यंग माइंड’ पर लेक्चर करवाया गया। इसमें जम्मू यूनिवर्सिटी के मानव संसाधन प्रबंधन में सहायक प्रोफेसर डॉ. ईशा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने युवाओं को स्टार्टअप के लिए जागरूक किया। कहा कि जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान युवाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने या स्टार्टअप के लिए आर्थिक मदद देता है। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल मोनिका शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
मातृभाषा दिवस पर धरागढ़ किले और
मानसर का भ्रमण कराएगा तवी ट्रैकर्स
जम्मू। मातृभाषा और सांस्कृतिक विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जेएंडके तवी ट्रैकर्स 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य पर धरागढ़ किले और मानसर झील के लिए एक शॉर्ट ट्रैक का आयोजन करेगा। इस मौके पर प्रो. ललित मगोत्रा प्रतिभागियों के साथ बातचीत कर उन्हें मातृभाषा के महत्व के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed