{"_id":"7d5f61778078f09104a5c9c78a8e3b0e","slug":"student-missing-in-kashmir-reached-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर की बाढ़ में बिछुड़े साथी जम्मू में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर की बाढ़ में बिछुड़े साथी जम्मू में मिले
Updated Sun, 14 Sep 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में अपने दोस्तों से बिछड़कर लापता दो विद्यार्थी आखिरकार घर लौट आए हैं। उनके बारे में कोई खोज खबर न मिलने से उनके परिवार वालों के साथ उनके संगी-साथी भी बेहद परेशान थे। महानपुर के निकटवर्ती गांव कलोह के रहने वाले सुरिंदर सिंह और चनेरा निवासी हरपाल सिंह अपने अन्य साथियों के साथ श्रीनगर में काउंसिलिंग के लिए गए थे।
विज्ञापन
उनके साथ गए लोग तीन दिन पूर्व घर लौटने में कामयाब रहे, लेकिन इन दोनों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो रही थी। दोनों विद्यार्थी काउंसिलिंग के समय अपने साथियों के साथ रहते थे और शाम को अपने रिश्तेदारों के घर चले जाते थे। अचानक आई बाढ़ में दोनों बिछुड़ गए।
विज्ञापन
पिछले दिनों सुरिंदर और हरपाल के 18 साथी श्रीनगर से पैदल अनंतनाग और फिर किश्तवाड़ से निजी वाहन से अपने घर पहुंचे गए थे। उन्होंने इन दोनों की अपने स्तर पर तलाश भी की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जब वे घर पहुंचे तो उनके परिवार के सदस्य तो बहुत खुश हुए, जबकि सुरिंदर सिंह और हरपाल सिंह के परिवार में चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
घर लौटे विद्यार्थियों ने बताया कि वे चार दिन बिना भोजन-पानी के रहे। उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित तमाम दस्तावेज अपने कंधे पर बांधे और कई फुट गहरे पानी में से होते हुए एयरपोर्ट पहुंचे जहां से उन्हें सेना की मदद से जम्मू पहुंचाया गया।
उन्होंने कहा कि वह अपने लिए दूसरे जन्म का अनुभव महसूस कर रहे हैं। स्थानीय सरपंच सुरजीत सिंह ने बताया कि बच्चों की सेहत भी खराब हो गई है। उनको अस्पताल में प्राथमिक उपचार भी दिया गया है।