फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   student beaten badly in school

विशाल के पीछे क्यों पड़ा है स्कूल प्रशासन?

Sat, 18 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 18 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
student beaten badly in school

मेधावी छात्र की बेरहमी के साथ पिटाई की गई है, लेकिन अभी तक इस मामले से पर्दा नहीं उठा सका है। जीएमसी में उपचाराधीन विशाल थापा के माता-पिता, बुआ और चाचा का कहना है कि चोरी के पैसे किसी अन्य छात्र के पास से मिले थे, लेकिन पिटाई विशाल को क्यों की गई।

विज्ञापन


यही नहीं, उस पर दबाव बनाया गया कि वह चोरी को कबूल करे, वरना उसका नाम स्कूल में लाल रंग की स्याही से लिख दिया जाएगा, जिसके बाद उसे किसी स्कूल में दाखिला नहीं मिलेगा। अगर चोरी कबूल नहीं की तो उसके माता-पिता को जेल करवा दी जाएगी, ऐसी धमकियां भी दिए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन



आखिरकार चोरी साबित होने से पहले विशाल को धमकियां देकर जबरन कबूल करवाना और पिटाई करने के बाद इस बात की रिकार्डिगिं करना कि चोरी उसने ही की है, ये बातें कई सवाल खड़े कर रही हैं। मामले की गंभीरता के साथ जांच होने के बाद ही रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोधराज के मुताबिक बुधवार को पैसे चोरी होने की बात हुई तो उस दिन विशाल की तलाशी ली गई थी, लेकिन उसके पास से कुछ नहीं निकला था, रास्ते में अन्य छात्र के बैग से पैसे निकले थे। स्कूल वालों ने वीरवार को उन्हें बुलाया था और सारी बात बताई थी, जबकि विशाल ने चोरी नहीं की।

उन्होंने बताया कि सितंबर 2014 में स्कूल में कुछ विद्यार्थियों ने मारपीट करके विशाल का सिर फोड़ दिया था, इस बात को भी स्कूल वालों ने दबा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed