{"_id":"682ce2f19f6ae349900f470d","slug":"strong-attack-on-terrorism-property-of-four-terrorists-hiding-in-pakistan-seized-srinagar-news-c-10-1-jmu1041-617884-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक पर कड़ा प्रहार: पाकिस्तान में छिपे बैठे चार आतंकियों की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक पर कड़ा प्रहार: पाकिस्तान में छिपे बैठे चार आतंकियों की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवंतिपोरा सोपोर। आतंकियों के नेटवर्क को तोड़ने का सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पांपोर और सोपोर पुलिस ने मंगलवार को चार आतंकियों की संपत्ति जब्त की। इनमें से एक आतंकी पाकिस्तान में छिपा बैठा है। पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।
पांपोर पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी फीरोज़ मीर की संपत्ति को जब्त किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 मार्ला और 79 स्क्वायर फीट की भूमि को अटैच किया गया है। फीरोज़ मीर की यह संपत्ति फ्रेस्टाबाल पांपोर में स्थित है। पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति आतंकवादी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के चलते अटैच की गई है। संवाद
सोपोर पुलिस ने तीन आतंकवादियों की संपत्ति को अटैच किया
सोपोर। सोपोर पुलिस ने पाकिस्तान में रहने वाले तीन आतंकवादियों की संपत्ति को अटैच किया है। जिनकी संपति को अटैच किया गया, उनमें अरशिद अहमद, फिरदौस अहमद और नजीर अहमद जैसे आतंकी हैं। पुलिस की कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। इन तीनों आतंकवादियों के खिलाफ सोपोर पुलिस स्टेशन में कई मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
पुलिस ने नौपोरा तुज्जर निवासी अर्शीद अहमद तेली, फिरदौस अहमद डार उर्फ उमर डार और नजीर अहमद डार उर्फ शब्बीर इलाही की 29 मरला यानी करीब 8,000 वर्ग फीट जमीन जब्त की। ये दोनों हरवान के निवासी हैं। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि तीनों को पहले एक अदालत द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, पुलवामा (एनआईए अधिनियम के तहत विशेष नामित न्यायालय) की अदालत के आदेश पर सीआरपीसी की धारा 88 के तहत संपत्ति जब्त की गई। प्रवक्ता ने कहा कि मीर, जो एक घोषित अपराधी भी है, हथियार और गोला-बारूद भेजकर और स्थानीय आतंकवादी नेटवर्क को सक्रिय करके आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और पुनर्जीवित करने की कोशिश में शामिल है
बीते दिनों हुई कुछ बड़ी कार्रवाई
अप्रैल 2025- उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सोपोर पुलिस ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि सोपोर पुलिस ने स्थानीय मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर बुधवार को सोपोर के ब्रथ कलां में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों की लाखों की संपत्ति कुर्क की।
अप्रैल 2025- हंदवाड़ा में पुलिस ने अतिरिक्त सत्र न्यायालय हंदवाड़ा के पारित कुर्की आदेश के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर की 13 मरला की संपत्ति कुर्क की। यह संपत्ति हबीबुल्लाह गनी पुत्र अब रहमान गनी निवासी पलपोरा, काजियाबाद के नाम है।