फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strike

कामछोड़ हड़ताल कर चिकित्सा कर्मियों ने मांगा हक

विज्ञापन
strike
जम्मू। डीपीसी सहित अन्य मांगों के समर्थन में मंगलवार को जम्मू संभाग के दस जिलों में चिकित्सा कर्मचारी सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कामछोड़ हड़ताल पर रहे। इससे आपात सेवाओं को छोड़कर सामान्य सेवाएं प्रभावित रहीं। अस्पतालों में ओपीडी बंद रही और सामान्य ऑपरेशन भी नहीं हुए हैं। ब्लॉक और जिला स्तर पर अस्पतालों के बाहर कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया है। वहीं, 12 दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर छह जून को पूरी तरह से कामकाज ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन जम्मू के बैनर तले चिकित्सा कर्मियों ने स्वास्थ्य निदेशालय परिसर, सरवाल अस्पताल, गांधीनगर अस्पताल, राजीव गांधी अस्पताल सहित अन्य जिला स्तर के अस्पतालों में इकट्ठे होकर धरना प्रदर्शन किए। इससे जिला सांबा, पुंछ, राजोरी, उधमपुर, रियासी, रामबन, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में पिछले चार साल से डीपीसी नहीं की गई है, जिससे बड़ी संख्या में कर्मचारी बिना पदोन्नति का लाभ लिए सेवानिवृत्त हो गए हैं। अंडर हेड 2211 परिवार कल्याण के तहत कार्यरत फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों के वेतन के मुद्दे को भी हल नहीं किया गया है। पांच माह से वर्करों को वेतन जारी नहीं किया गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गांधीनगर अस्पताल और सरवाल अस्पताल सहित कई चिकित्सा केंद्रों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। उन्होंने फार्मासिस्टों के पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने को कहा। दूसरे राज्यों की तर्ज पर वृद्धा पेंशन योजना को बहाल किया जाए। फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि आगामी हड़ताल में आपात सेवाओं को बाहर रखा जाएगा, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों की हड़ताल से जिला स्तर के मेडिकल कालेजों और एसोसिएटेड अस्पतालों पर मरीजों का लोड रहा। जीएमसी जम्मू सहित अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों में मंगलवार को आम दिनों के मुकाबले अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed