{"_id":"b6d9e0d836eda3b3293db243fd981a74","slug":"strike-disrupts-normal-life-in-kashmir-valley-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू के समर्थन में अलगावादियों ने किया कश्मीर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू के समर्थन में अलगावादियों ने किया कश्मीर बंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 27 Feb 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू मामले में शनिवार को अलगाववादियों ने कश्मीर बंद का आह्वान किया। बंद के चलते श्रीनगर समेत घाटी के लगभग सभी हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। हुर्रियत कांफ्रेंस और जेकेएलएफ समेत अन्य सभी अलगाववादियों ने यह बंद जेएनयू के छात्रों और दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर एसएआर गिलानी पर देशद्रोह के आरोप के चलते किया गया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से ही श्रीनगर में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप और कार्यालय बंद रहे। सरकारी कार्यालयों में भी हाजिरी कम रही। यातायात कम रहा।
घाटी के तकरीबन सभी जिलों में ऐसे ही हालात रहे। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार श्रीनगर के माईसुमा समेत पुराने शहर के कई इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। शहर समेत अन्य जिलों के सभी संवेदनशील इलाकों में जवानों की पर्याप्त तैनाती थी।
विज्ञापन