फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Strict action will be taken against the illegal miners: SSP

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: एसएसपी

विज्ञापन
Strict action will be taken against the illegal miners: SSP
अरनिया। सोहागपुर गांव में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें एसएसपी चंदन कोहली व एसपी हेडक्वार्टर आदिल हामिद मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार देर शाम तक जारी रही बैठक में छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। आयोजन में लोगों की समस्याओं को उजागर करते हुए पंचायत हल्का तरेवा की सरपंच बलबीर कौर ने कहा कि क्षेत्र में सन 1996 में हर गांव में वालंटियर तैनात है। वह पुलिस के साथ ड्यूटी देते है। इसके एवज में उन्हें कुछ नहीं मिलता। एसपीओ भी पुलिस के साथ लगातार काम करते है उन्हें मानदेय दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वालंटियरों को भी मानदेय दिया जाए जिससे उनकी आर्थिक जरूरत पूरी हो सके। एसएसपी ने सभी परेशानियों को हल करने के लिए उच्चाधिकारियों से बात करने का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया जाएगा। एसडीपीओ आरएसपुरा शब्बीर खान, थाना प्रभारी हरजीत सिंह, भारत भूषण सैनी, सुरेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed