{"_id":"6aff5d48ba69a235c60270fa","slug":"strict-action-against-illegal-mining-30-vehicles-including-16-dumpers-seized-samba-news-c-289-1-sjam1009-115655-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, 16 डंपरों समेत 30 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, 16 डंपरों समेत 30 वाहन जब्त
विज्ञापन
सांबा पुलिस ने जब्त वाहन भू-विज्ञान एवं खनन विभाग को सौंपे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ सांबा पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध खनन में संलिप्त 30 वाहनों को जब्त कर उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग सांबा के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, विभिन्न थाना प्रभारियों और पुलिस चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गश्त के दौरान 16 डंपर, सात पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तथा सात बिना पंजीकरण वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं। ये वाहन अवैध रूप से रेत, बजरी तथा अन्य निर्माण सामग्री के खनन एवं परिवहन में लगे हुए थे। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित विभाग को सौंप दिया है, जहां उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा अनुज कुमार ने कहा कि जिले में अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में भविष्य में भी लगातार अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध खनन या निर्माण सामग्री का अवैध परिवहन होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।