{"_id":"632b6f69a574572bda33c402","slug":"stricke-samba-news-jmu268526944","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर
विज्ञापन
सांबा मांगों को लेकर प्रदशर्न करते नगर कोसंल के सफाई कर्मचारी
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी काम छोड़ो हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारी संगठन नेता रवि ने कहा कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर उन्हें मजबूर होकर हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग रही है कि उनके अस्थायी कर्मचारियों को पक्का किया जाए, लेकिन कोई उचित समाधान नहीं होने पर वह हड़ताल पर हैं। परिषद के बाहर उन्होंने प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में गंदगी जमा होने से आने जाने वालों को परेशानी बनी हुई है। कस्बे की गलियों एवं बाजारों में गंदगी के ढेर देखे जा रहे हैं।
सफाई कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में की नारेबाजी
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को मांगों के समर्थन में धरना देकर नारेबाजी की। हड़ताल के चलते बाजारों और मोहल्लों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। लोगों को कई प्रकार की समस्या का समाना करना पड़ रहा है। बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में म्यूनिसिपल कमेटी में प्रधान कोड़ा राम की अगुवाई में धरना दिया। उन्होंने चौथे दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी जिन्होंने अपनी 7 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, को नियमित करने के लिए, सभी नगर पालिका परिषदों में सफाई कर्मचारियों के सभी रिक्त पदों को भरने के लिए एसआरओ 43 के तहत आने वाले सभी मामलों को हल करने का अनुरोध किया। संवाद