फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Street vendors sitting on footpath, people have to walk on roads

जम्मू में फुटपाथ पर बैठे रेहड़ी-फड़ी वाले, रोड पर चलने को मजबूर राहगीर

Mon, 22 Mar 2021 03:16 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 22 Mar 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Street vendors sitting on footpath, people have to walk on roads
जम्मू में फुटपाथ पर बैठे रेहड़ी वाले - फोटो : अमर उजाला

शहर में फुटपाथ से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा। रेहड़ी-फड़ी वाले फुटपाथ पर सामान रखकर बेच रहे हैं, जबकि राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। नगर निगम की कार्रवाई का भी कोई असर नहीं हो पा रहा है। फरवरी में नगर निगम ने इंदिरा चौक में विशेष अभियान चलाया था। इसमें बीसी रोड और इंदिरा चौक से फड़ी वालों का सामान भी जब्त किया गया था। साथ ही एक माह के अंदर फुटपाथ खाली करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक इन रास्तों से अतिक्रमण नहीं हट पाया है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में पुराने शहर, कनाल रोड, इंदिरा चौक, गुम्मट, वीसी रोड, बस स्टैंड, सिटी चौक में अतिक्रमण है। इन व्यस्त फुटपाथों में हर रोज हजारों लोग गुजरते हैं। कई बार नगर निगम की ओर से सामान भी जब्त किया जा चुका है। बावजूद इसके रेहड़ी-फड़ी वाले दोबारा यहां डेरा जमा लेते हैं। इसी तरह बस स्टैंड रोड में भी अवैध रेहड़ियों के कारण राहगीर परेशान हो रहे हैं। शाम के समय रेहड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई रेहड़ियां जब्त हुईं, मगर यह समस्या जस की तस रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर कोरोना वारियर्स : न डरे न हारे...परिवार से दूर महीनों अस्पताल को ही बना लिया घर
विज्ञापन
विज्ञापन


की जा रही कार्रवाई
नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (एसीआर) सुधीर वाली ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। व्यस्ततम फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। रेहड़ी-फड़ी वालों को सामान हटाने के लिए पहले से ही नोटिस जारी किए गए है। नगर निगम कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed