{"_id":"698a4cd421b80218e9065154","slug":"street-theater-jammu-news-c-10-lko1027-832900-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नुक्कड़ नाटक से नशे के खिलाफ दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नुक्कड़ नाटक से नशे के खिलाफ दिया संदेश
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक का मंचन करते कलाकार स्रोत आयोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एक साथ रंग मंडल ने सोमवार को धन्वंतरी पार्क त्रिकुटा नगर में कार्यक्रम करवाया।
इसमें नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक नशा अब छोड़ दो, टूटे रिश्ते जोड़ दो का मंचन किया गया। नाटक की कहानी दीन दयाल नामक एक जागरूक सेवानिवृत्त कर्मी के इर्द-गिर्द घूमती है जो समाज में फैल रही नशे की लत के खिलाफ अभियान चलाता है।
वह माताओं और गृहणियों को समझाता है कि नशा बच्चों की सेहत, शिक्षा और भविष्य को नुकसान पहुंचा सकता है। नाटक में यह संदेश दिया गया कि अगर बच्चों पर शुरुआती से नजर रखी जाए और सही मार्गदर्शन मिले तो वे नशे से बच सकते हैं। नाटक में शलिजा सिंह, रोमिका देवी, दर्शना देवी, शिवानी देवी और विजय मल्ला ने प्रभावशाली अभिनय किया। नुक्कड़ नाटक को विजय मल्ला ने लिखा और निर्देशित किया। ब्यूरो