{"_id":"59dce3f74f1c1b65548b6b17","slug":"street-lights-problem-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट खराब होने से स्थानीय नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट खराब होने से स्थानीय नागरिक परेशान
एस खजूरिया,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
street light
- फोटो : FILE PHOTO
नगर की स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी देने के बाद भी निकाय कमेटी लापरवाह बनी हुई है।
विज्ञापन
नागरिक विशाल कनोत्रा, अनिल शर्मा, अंकित शर्मा ने बताया कि बसोहली अटल सेतु की और जाने वाली सड़क की अधिकतर लाइटों खराब पड़ी हुई है।
इसके अलावा नगर में लगाई गई ज्यादातर हाईमास्ट लाइट भी नहीं जल रही। इनकी देखरेख करने व मरम्मत करने वाला कोई नहीं है। नागरिकों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट को लेकर कई बार नगर कमेटी को अवगत करवा चुके हैं, मगर कमेटी ने इसे सुधारने के लिए कोई बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन
नागरिकों ने बताया कि शाम के समय जब वह भ्रमण करने के लिए अटल सेतु मार्ग एवं परघना मोड़ की तरफ निकलते हैं, तो देर शाम के समय अंधकार छा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जाड़ों में भारी परेशानी हो जाएगी।
विज्ञापन