{"_id":"596b9bae4f1c1bb5018b4568","slug":"straight-helicopter-services-begin-for-kargil","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल की शौर्यगाथा देखना हो तो आइए,श्रीनगर से शुरू हुई सीधी हेलीकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल की शौर्यगाथा देखना हो तो आइए,श्रीनगर से शुरू हुई सीधी हेलीकॉप्टर सेवा
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरूआत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए श्रीनगर-कारगिल के बीच पहली व्यावसायिक हेलीकाप्टर सेवा रविवार को लांच कर दी गई। सार्वजनिक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने सेवा की शुरुआत की। उन्होंने पर्यटन विभाग से कारगिल से रेगुलर चापर संचालन को हेलीपैड विकसित करने का भी आग्रह किया। जिला प्रशासन को इसके लिए जमीन चिह्नित करने को कहा।
विज्ञापन
श्रीनगर से कारगिल तक का किराया साढ़े चार हजार रुपये होगा, जबकि श्रीनगर से गुरेज तक के लिए तीन हजार रुपये चुकाने होेंगे। हालांकि हेलीकाप्टर का संचालन यात्रियों की उपलब्धता और मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
कश्मीर के पर्यटन निदेशक महमूद अहमद शाह ने बताया कि गुरेज घाटी तक पहले भी हेलीकाप्टर सेवा थी, लेकिन यह सुविधा कारगिल तक मुहैया नहीं थी। श्रीनगर में डिवीजन कमिश्नर कश्मीर और पर्यटन विभाग टिकट देने के लिए नोडल एजेंसी होंगी, जबकि कारगिल में डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय से टिकट मिलेंगे। मौके पर लेजिस्लेटिव कौंसिल के चेयरमैन हाजी अनायत अली, सीईसी एलएएचडीसी (कारगिल) के अहमद अली खान, उपाध्यक्ष केवीआईबी पीरजादा मंसूर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन