{"_id":"618cbf64c37937291427e4f6","slug":"stop-target-killing-security-forces-raided-the-lal-chowk-area-of-srinagar-closed-shops-and-searched","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में कार्रवाई: टारगेट किलिंग रोकने के लिए श्रीनगर के लाल चौक इलाके में सुरक्षाबलों ने छापे मारे, दुकानें बंद करवाकर ली गई तलाशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में कार्रवाई: टारगेट किलिंग रोकने के लिए श्रीनगर के लाल चौक इलाके में सुरक्षाबलों ने छापे मारे, दुकानें बंद करवाकर ली गई तलाशी
Thu, 11 Nov 2021 12:30 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:30 PM IST
सार
कश्मीर में लगातार हो रहे टारगेट किलिंग को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वीरवार को श्रीनगर के सरायबल्ला इलाके में सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सभी दुकानों को बंद करवाकर छापे मारे। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने हाई अलर्ट पर रखा है।
विज्ञापन
श्रीनगर में टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद जांच करते सुरक्षाबल।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में लगातार हो रहे टारगेट किलिंग को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वीरवार को श्रीनगर के सरायबल्ला इलाके में सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सभी दुकानों को बंद करवाकर छापे मारे। इस बीच दुकानदारों और वहां काम करने वाले लोगों की तलाशी ली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में कुछ देर के लिए हलचल तेज हो गई। दरअसल कश्मीर में एक सप्ताह के भीतर दो लोगों की हत्या और ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में हुए हमलों के बाद सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सोमवार को डाउनटाउन इलाके के बोरी कदल में कश्मीरी पंडित की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन बांदीपोरा निवासी निवासी मोहम्मद इब्राहिम खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों ने इब्राहिम को निशाना बनाकर करीब से फायरिंग की। वीरवार को हुई तलाशी अभियान को भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। रविवार को एसडी कालोनी इलाके में आतंकियों ने पुलिसकर्मी तौसीफ अहमद (29) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में तैनात थे।
विज्ञापन
सीआरपीएफ की पांच अन्य कंपनियां होंगी तैनात
घाटी में लगातार हो रही हत्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार कश्मीर में सीआरपीएफ की पांच और कंपनियां तैनात करने जा रही है। इससे पहले अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त 50 कंपनियां भेजी जा चुकी हैं। धरातल पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी दिखाने की रणनीति के तहत अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन