{"_id":"10b9088e4b5722fcbdfc30a248972443","slug":"stone-throwing-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन शहर में दुकानदारों को मार रहा है पत्थर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन शहर में दुकानदारों को मार रहा है पत्थर?
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 28 Oct 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने शहर के मुख्य चौक स्थित कुछ दुकानों पर पत्थर मारकर दुकानदारों को परेशान किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। भाजपा नेताओं ने पुलिस से पत्थर मारने वालों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
सोमवार को भाजपा के राज्य उप प्रधान विबोध गुप्ता की अगुवाई में एक शिष्टमंडल राजोरी के एसएसपी हसीब मुगल से मिला। इस अवसर पर उन्होंने एसएसपी से अपील करते हुए कहा कि कुछ शरारती तत्व शहर के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि शहर में कुछ दुकानों में पत्थर फेंकने की घटना दो दिनों में दो बार सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विरोध ने एसएसपी से जल्द पत्थर मारने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि फिर से पत्थर मारने की घटना हुई तो भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। एसएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस पहले से ही पत्थर फेंकने वालों की पहचान में जुटी हुई है। जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी
शहर में दो बार हो चुकी पत्थर फेंकने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा रखी है। दो दिनों बाद भी पत्थर मारने वालों की पहचान नहीं किए जाने से लोगों में रोष है।
रविवार की देर रात डीएसपी हेड क्वार्टर सहित पुलिस टीम ने शहर में दौरा कर पत्थर फेंकने वालों की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन कोई भी उनके हत्थे नहीं चढ़ा।