{"_id":"592710d44f1c1bc643536e71","slug":"stone-pelting-on-cm-mehbooba-convoy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में बेखौफ हुए पत्थरबाज, मुख्यमंत्री महबूबा के काफिले पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में बेखौफ हुए पत्थरबाज, मुख्यमंत्री महबूबा के काफिले पर पथराव
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Fri, 26 May 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रवियों ने दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में वीरवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के काफिले पर पथराव किया। पुलिस ने मौके से 4 पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है।
पत्थरबाजी से काफिले के अंतिम छोर में शामिल कुछ वाहनों के शीशे टूटे। पुलिस ने इस पथराव की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले श्रीनगर में मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में महिलाओं ने नारेबाजी की थी। आजादी के नारे भी लगाए थे। इस मामले की जांच चल रही है।
वीरवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के दौरे पर थीं। इस दौरान वह जिले के मीर बाजार, बोनिगाम, काजीगुंड आदि इलाकों में गईं और लोगों से रूबरू हुईं। सूत्रों की मानें तो आखिर पर महबूबा जब केलन इलाके में पहुंचीं तो वहां 2014 के बाढ़ से पीड़ित लोगों ने अपनी मांगें उनके सामने रखीं। इस दौरान कुछ महिलाओं ने नारेबाजी भी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों द्वारा महबूबा को वहां से सुरक्षित निकाला गया।

MEHBOOBA MUFTI
- फोटो : File Photo
महबूबा का काफिला जब लौट रहा था तो इस इलाके में कुछ युवाओं ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। पथराव से पहले मुख्यमंत्री का वाहन वहां से निकल चुका था। पथराव में कुछ आखिर की गाड़ियों के शीशे टूटे।
पुलिस ने युवाओं का पीछा कर हालात को काबू में किया। गौरतलब है कि इलाके के बाढ़ पीड़ित परिवार वहां एक अस्पताल में रह रहे हैं। अस्पताल 3 मंजिला है जिनमें से 2 मंजिलों में बाढ़ पीड़ित रह रहे हैं।