फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stone pelting in srinagar down town after Friday prayers, kashmir article 370 revoked photos

कश्मीर: पुराने श्रीनगर में रहीं सख्त पाबंदियां, कुछ स्थानों पर नमाज के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं

Fri, 16 Aug 2019 11:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 16 Aug 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
stone pelting in srinagar down town after Friday prayers, kashmir article 370 revoked photos
श्रीनगर के हालात - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुराने शहर और अन्य संवेदनशील इलाकों में शुकरवार को सख्त पाबंदियां रहीं। इसके कारण ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में लोग जुमे की नमाज नहीं पढ़ सके। इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट पत्थरबाजी की भी सूचना है।
विज्ञापन

 
अनुच्छेद 370 की समाप्ति और राज्य पुनर्गठन के बाद से हालात काफी पेचीदा हैं। प्रशासन द्वारा कड़ी पाबंदियां और संचार माध्यम ठप होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ हैस लेकिन काफी हद तक हालात सामान्य रहने और हिंसक घटनाओं के ग्राफ में भारी कमी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी अब थोड़ा नरम रुख अपनाना शुरू किया है। 
विज्ञापन


इसकी झलक शुक्रवार को श्रीनगर के सिविल लाइन इलाकों में देखने को मिली। जहां एक ओर सिविल लाइन इलाकों में सड़कों पर से तारबंदी गायब दिखी, लेकिन इस बीच श्रीनगर के पुराने शहर के साथ-साथ घाटी के अन्य संवेदनशील इलाकों में सख्त पाबंदियां दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामिया में नहीं पढ़ी गई जुमे की नमाज
गौरतलब है कि श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में भी पाबंदियों के चलते लोग जुमे की निमाज़ नहीं पढ़ सके। हालांकि अधिकतर मस्जिदों में सामान्य तरीके से जुमे की निमाज़ अदा की गयी। बता दें कि घाटी के कुछ इलाकों में छिटपुट पत्थरबाजी की घटनाओं को छोड़ सभी जगह जुमे की नमाज के बाद हालात सामान्य दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed