{"_id":"58ce957e4f1c1b83441a159e","slug":"stone-pelting-in-pdp-meeting-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: PDP के सम्मेलन में पथराव, बाल-बाल बचे मंत्री और सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: PDP के सम्मेलन में पथराव, बाल-बाल बचे मंत्री और सांसद
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 19 Mar 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में पथराव
- फोटो : Demo Pic.
अनंतनाग लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम डाक बंगले में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पथराव से तीन पीडीपी कार्यकर्ता घायल हो गए।
सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान और राज्यसभा सांसद नजीर लावे भी मौजूद थे। पथराव से मची अफरातफरी के बीच पथराव करने वाले भाग खड़े हुए। इस मामले में पुलिस ने पथराव करने वालों की धरपकड़ के लिए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिले के चावलगाम स्थित डाक बंगले में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यह सम्मेलन विधायक अब्दुल मजीद पाडर की ओर से बुलाया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच सम्मेलन चल रहा था तभी अचानक बाहर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान पत्थर लगने से तीन कार्यकर्ता घायल हो गए जिनका कुलगाम अस्पताल में इलाज कराया गया है।

Trending Videos
एसएसपी ने पथराव की घटना से किया इनकार
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
अचानक शुरू हुई पत्थरबाजी से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, इसके बाद भी सम्मेलन जारी रहा। हालांकि, कुलगाम के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने किसी भी प्रकार के पथराव की घटना से इनकार किया है।
उनका कहना है कि सम्मेलन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि अनंतनाग सीट पर मुफ्ती के बेटे तसाद्दुक मुफ्ती पीडीपी के प्रत्याशी हैं। यह सीट महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है।