फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stone pelters turns to Hizbul Mujahideen terrorist Sameer Tiger he was close of Burhan Wani

पत्थरबाज से खौफनाक आतंकी बना था समीर टाइगर, बुरहान वानी का करीबी था

Tue, 01 May 2018 03:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 01 May 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
stone pelters turns to Hizbul Mujahideen terrorist Sameer Tiger he was close of Burhan Wani
मारा गया आतंकी समीर टाइगर - फोटो : file photo
कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रब्गाम में मारा गया हिज्ब कमांडर समीर टाइगर आतंकी बुरहान वानी का करीबी था। बुरहान के बाद वह हिज्ब का पोस्टर ब्बॉय बना था। आए दिन उसके सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल होती थीं। वह कई लोगों की मौत का जिम्मेदार है। 
विज्ञापन


कई आतंकी गतिविधियों में उसका हाथ रहा है। बुरहान वानी के 11 आतंकियों के ग्रुप में से अब सिर्फ तीन आतंकी बचे हैं। समीर अहमद भट उर्फ समीर टाइगर पुलवामा जिले के द्रब्गाम गांव का रहने वाला था। आठवीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई में मन न लगने के कारण वो गलत कामों में उलझ गया। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आतंकवाद में शामिल होने से पूर्व वह मोस्ट वांटेड पत्थरबाज था। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए ओजीडब्ल्यू के रूप में भी काम करने लग गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मार्च , 2016 में समीर को पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर 29 मार्च को रिहा भी किया गया, लेकिन उसके बाद करीब दो महीने के अंतराल के भीतर ही समीर 7 मई, 2016 में हिजबुल मुजाहिदीन में पूरी तरह से बतौर आतंकी शामिल हो गया। देखते ही देखते यह ए++ श्रेणी का आतंकी बन गया। समीर पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया।

stone pelters turns to Hizbul Mujahideen terrorist Sameer Tiger he was close of Burhan Wani
पुलिस के मुताबिक समीर पर कई राजनेताओं, कार्यकर्ताओं, सुरक्षा बलों पर हमले का आरोप है। हाल ही में उसने भातपा नेता गुलाम नबी पटेल की हत्या कर दी थी। दो पीएसओ भी घायल हो गए। टाइगर युवाओं को बहका कर उन्हें आतंकी बनाने में भी माहिर था। वह 50 से अधिक युवाओं को आतंकवाद से जोड़ चुका है। पाकिस्तानी आतंकी नवीद जट्ट को अस्पताल के बाहर से भगाने में भी टाइगर का हाथ था।

अब बस तीन
आतंकी बुरहान के ग्रुप में से अब सिर्फ हिजबुल चीफ रियाज नैकू, सद्दाम पाडरर और जिनत उल इस्लाम ही बचे हैं। समीर को मारकर सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed