{"_id":"79b1cf4f4de7032c09f57b1722bf37cb","slug":"stay-on-basic-service-for-urban-poor-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आप नहीं बना पाएंगे पक्के मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आप नहीं बना पाएंगे पक्के मकान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Mar 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की बेसिक सर्विस फार अर्बन पुअर (बीएसयूपी) स्कीम के तहत पक्का मकान बनाने के लिए किए जा रहे आवेदनों पर रोक लग गई है। स्कीम के तहत कच्चे मकान से पक्का मकान बनाने के लिए 2.75 लाख रुपये दिए जा रहे थे। यह रकम केंद्र सरकार की ओर से मुहैया करवाई जानी है।
विज्ञापन
अब तक स्कीम से 608 लोगों को लाभ दिया जा चुका है, जबकि आठ मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। लोग निगम आफिस के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने बीएसयूपी स्कीम के तहत उन लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए पैसे दिए हैं, जिनके पास चार मरले अपनी जगह हैं, लेकिन पक्का मकान नहीं है।
विज्ञापन
वैरीफिकेशन आदि करने के बाद जम्मू के हजारों लोगों ने आवेदन किए, जिसके तहत औपचारिकता पूरी करने वाले 608 लोगों को पिछले तीन साल में लाभ दिया जा सका है। प्रत्येक योग्य व्यक्ति को तीन किश्तों में 2.75 लाख रुपये जारी किए गए, लेकिन शुरुआत साल से स्कीम का लाभ दिया जाना बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसलिए अब नए आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं, जिस कारण लोग नगर निगम में भटकने के लिए मजबूर हैं। निगम में बहुत सारी ऐसी फाइलें पेंडिंग हैं, जिन पर काम होना बाकी है। लोग रोक हटने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ मामले फर्जी भी सामने आए, जिन्हें मौके पर जांच में पकड़ा और रद्द कर दिया।
फिर कुछ मामले में कोर्ट में चल रहे हैं, जिसमें स्कीम के अधीन आने पर लोगों ने खुद को दावेदार बताया है। ऐसे मामलों में जैसे भाई ने भाई पर, बच्चों ने मां - बाप और तो कहीं विधवा मां पर बेटों ने केस किया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं, रोक कब हटेगी, कुछ नहीं कहा जा सकता है।