फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Statues of Mahatmas give message of peace and brotherhood

Jammu News: महात्माओं की प्रतिमाएं शांति, भाईचारे का देती हैं संदेश

विज्ञापन
Statues of Mahatmas give message of peace and brotherhood
गांच कपुर में महात्मा बौद्ध की प्रतिमा का अनावरण करते स्थानीय लोग एवं बसपा अध्यक्ष दर्शन राणा:
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नगरोटा के लोअर कपुर गांव में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है। बुधवार को इसका अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा मुख्य अतिथि रहे।

उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते लोअर कपुर गांव में महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमा का स्थापित होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महात्माओं की प्रतिमाएं समाज को शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देती हैं। महात्मा बुद्ध ने हमेशा ही समाज को शांति तथा एक दूसरे से मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। गौतम बुद्ध ने दुनियाभर में लोगों के बीच अहिंसा, शांति, प्रेम, सद्भावना और त्याग का संदेश देकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। इस मौके पर राम लाल, हरि चंद, सतपाल बाबोरिया, तरसेम लाल, गोपाल कृष्ण, डॉक्टर बाबा राम तथा रतना कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed