{"_id":"5da778138ebc3e017f1e78ec","slug":"state-wide-strike-of-transporters-against-toll-plaza-today-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों की आज राज्यव्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों की आज राज्यव्यापी हड़ताल
Thu, 17 Oct 2019 01:36 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोर टोल प्लाजा समेत ट्रांसपोर्ट से जुड़े अन्य नए नियमों के विरोध में वीरवार को राज्य व्यापी हड़ताल रहेगी। ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की आहूत हड़ताल में लखनपुर से श्रीनगर तक चक्का जाम का एलान किया है।
विज्ञापन
हड़ताल में बसें, मिनी बसें, आटो और टैक्सी वाहनों को शामिल किया गया है। वहीं, 14 अक्तूबर से जम्मू-कठुआ रूट की बसें और सरोर टोल प्लाजा के रूटों से जुड़ीं मेटाडोर पहले से बेमियादी हड़ताल पर हैं। हड़ताल में लगभग 10 हजार वाहन शामिल होंगे।
विज्ञापन
ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्टरों वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों के प्रति सरकार की गलत नीतियों के चलते उन्हें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने सरकार को 15 अक्तूबर को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
वजीर ने कहा कि 19 सितंबर और 2 अगस्त को ट्रांसपोर्टरों ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया था। राहत देने के बजाय अब सरोर टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। कठुआ बस सर्विस के महाप्रबंधक रछपाल सिंह ने बताया कि तीन दिन में लाखों का घाटा हुआ है। ट्रांसपोर्टर आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
परिवहन निगम संभालेगा मोर्चा
हड़ताल को लेकर परिवहन निगम ने वैकल्पिक इंतजाम करने का दावा किया है। निगम के अनुसार शहर में 20 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। लंबे रूट पर भी आधा दर्जन बसें चलेंगी। निगम के जम्मू संभाग के जीएम ऑपरेशनल प्रमजीत सिंह ने कहा कि शहर के साथ लाग रूट पर बसें चलाएंगे।