फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   state cancer institute, pet machine

Jammu News: एससीआई में पहुंची पेट स्कैन मशीन, मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा के साथ मिलेगी आर्थिक राहत

विज्ञापन
state cancer institute, pet machine
राज्य कैंसर संस्थान में स्थापित की गई अत्याधुनिक पेट स्कैन मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कैंसर मरीजों को अब अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलने के साथ आर्थिक राहत मिलेगी। राज्य कैंसर संस्थान (एससीआई) में करीब 14 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक पेट स्कैन मशीन पहुंच गई है। मशीन को स्थापित करने के साथ अगले हफ्ते से टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी। मशीन को अगले दो महीने में मरीजों को समर्पित करने की योजना है। इसके लिए रेडिएशन सेफ्टी अफसर (आरएसओ) को भर्ती करने के साथ लाइसेंस प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। इस मशीन के शुरू होने पर मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिलने के साथ पेट स्कैन जैसे महंगे टेस्ट पर आर्थिक बोझ कम होगा।
पेट स्कैन के लिए अटाॅमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड से ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया के साथ अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। इससे पहले आरएसओ की तैनाती होना जरूरी है, जिसके लिए जीएमसी प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जम्मू में निजी स्तर पर श्री माता वैष्णो देवी सुपर स्पेशियलिटी नारायणा अस्पताल के अलावा एस्काॅम बत्रा अस्पताल में पेट स्कैन मशीन स्थापित है। निजी स्तर पर एक पेट स्कैन के लिए मरीज को 15 से 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जबकि सरकारी स्तर पर यह आधा या उससे कम कीमत पर टेस्ट हो जाता है। सरकारी स्तर पर स्किम्स सोरा, श्रीनगर में पेट स्कैन मशीन का मरीजों को लाभ मिल रहा है। लेकिन जम्मू संभाग के दस जिलों के लिए अभी ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस मशीन से पड़ोसी राज्य से पठानकोट के लोगों को भी सरकारी स्तर पर लाभ मिल सकता है। एससीआई में हाल ही में इंडोर वार्ड सेवा शुरू की गई थी। इसके बाद पेट स्कैन सेवा को शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

--------
पेट स्कैन मशीन को शुरू करने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उम्मीद है कि नए साल की शुरुआत में इसे मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इससे कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें महंगे टेस्ट के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. आशुतोष गुप्ता, प्रिंसिपल, जीएमसी जम्मू
-------------------
इस टेस्ट से बीमारी को प्रारंभिक
स्टेज में ही पकड़ लिया जाता है

पाजिट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पेट) पेट इमेजिंग या स्कैन के रूप में जाना जाता है। एक प्रकार की चिकित्सा इमेजिंग मशीन होती है, जो सेलुलर स्तर पर परिवर्तनों की पहचान करती है। इससे प्रारंभिक अवस्था में बीमारी को पकड़ लिया जाता है। पेट स्कैन से स्तन कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, थायराइड कैंसर, कोरोनरी धमनी रोग, दिल का दौरा और अन्य हृदय समस्याओं सहित कैंसर जैसी बीमारियों के लक्षणों की जांच की जाती है। इस टेस्ट के जरिए ब्रेन ट्यूमर, मिर्गी डिमेंशिया, अल्जाइमर डिसऑर्डर जैसे दिमागी विकारों का भी पता लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed