{"_id":"67a13c35717ccd550504e2f4","slug":"state-bjp-appreciated-the-budget-jammu-news-c-10-lko1027-537738-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बजट को प्रदेश भाजपा ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बजट को प्रदेश भाजपा ने सराहा
Tue, 04 Feb 2025 03:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 04 Feb 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष के नेता सुनील शर्मा बजट को ऐतिहासिक बताया
जम्मू। भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने कहा है कि केंद्र की ओर से पेश किया गया बजट ऐतिहासिक है। ये महत्वपूर्ण आवंटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को आगे बढ़ाएगा। सरकार ने जम्मू-कश्मीर में विकास, खासकर समावेशी विकास के नए द्वार खोले हैं।
केंद्रीय बजट जम्मू-कश्मीर को ''''नया जम्मू-कश्मीर'''' बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा पर केंद्रीय बजट का ध्यान केंद्रित होने से अर्थव्यवस्था और इसके नागरिकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
भाजपा के प्रवक्ता अरुण गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने मिशन को प्राप्त करने के लिए बजट में एक और कदम आगे बढ़ाया है। बजट में कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसका लाभ 1.7 करोड़ किसानों-पीएम धन धान्य कृषि योजना को मिलेगा। दलहन में अरहर, उड़द, मसूर को लक्षित किया गया है। मछली पालन और पशु चारा खेती को भी कवर किया गया है। पांच लाख तक के केसीसी ऋण प्रदान किए जाएंगे। छोटे उद्यमियों के लिए विकास को आसान बनाने के लिए एमएसएमई क्रेडिट को पांच करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया जाएगा। इस बजट से चमड़ा उद्योग, कपड़ा उद्योग, खिलौना उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। ब्यूरो