फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Started the work of laying coal tar on the roads

सड़कों पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाया

विज्ञापन
Started the work of laying coal tar on the roads
आरएस पुरा। जिला विकास परिषद के सदस्य गारू राम भगत ने शुक्रवार को पंचायत गोंधला का दौरा कर गांव चक बख्तावर लिंक मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू करवाया। उनके साथ डीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा तथा पंचायत के कार्यकारी सरपंच सरताज सिंह लाडा ने मौजूद थे। भगत ने कहा कि लोगों की मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक आरएस पुरा के अधीन आने वाली सभी पंचायतों में विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। डीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा ने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें इस बारे में बताया था। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर सड़क के लिए बजट की व्यवस्था करवाई। कार्यकारी सरपंच सरताज सिंह ने कहा कि अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed