फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Start the process over, including voters

छूट चुके मतदाताओं को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू

Sun, 26 Oct 2014 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 26 Oct 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
Start the process over, including voters

चुनावी बिगुल बजते ही मतदाता सूचियों में जिनके नाम शामिल नहीं हो पाए हैं, उन लोगों को सूचियों में शामिल करने की चुनाव कार्यालय द्वारा कवायद तेज कर दी गई है। वोटर कार्ड बनाने के लिए फार्म नंबर छह भरना होता है।

विज्ञापन


यह फार्म अबकी बार बूथ लेबल अधिकारी की जगह सीधे ईआरओ के पास जमा करवाना होगा। कांटिन्यूशन अपडेशन नाम की यह प्रक्रिया चुनाव में नामांकन पत्र भरे जाने तक चलती रहेगी।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में वे लोग भी शामिल हो सकते हैं जिनके नाम अथवा पते मतदाता सूचियों में गलत दर्ज हो गए हैं। ईआरओ के पास आवेदन देकर वे अपने नाम और पते सही करवा सकते हैं। चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां तो सक्रिय हुई ही हैं, साथ ही मतदाता भी अब अपने नाम को मतदाता सूचियों में न पाकर सचेत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी नीरज कुमार (ईआरओ 71 विधानसभा क्षेत्र गांधी नगर) ने बताया, जिन लोगों का नाम प्रकाशित मतदाता सूचियों में नहीं है, वे संबंधित विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ के पास जाकर फार्म नंबर छह भरकर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोट देना सबका अधिकार है, इसलिए मतदाताओं को स्वयं सजग होकर आगे आना है और अपना वोटर कार्ड बनवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed