फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SSP Jammu Gave Order for Stickness At Drug Delears

Jammu News: नशा तस्करों और खनन माफिया पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश

विज्ञापन
SSP Jammu Gave Order for Stickness At Drug Delears
-गजनसू में कानाचक पुलिस स्टेशन ने थाना दिवस मनाया
विज्ञापन

- एसएसपी जम्मू ने गोलपटन में सीमा चौकी का किया दौरा
दोमाना। जनता व पुलिस के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए गजनसू में कानाचक पुलिस स्टेशन की ओर से थाना दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य स्थानीय पुलिसिंग में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में सरपंचों, पंचों और गजनसू मार्केट एसोसिएशन के सदस्य व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता एसएसपी जम्मू विनोद कुमार ने की। उनके साथ एसपी ग्रामीण जम्मू बृजेश शर्मा, एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन, एसएचओ कानाचक शाम लाल उपस्थित रहे। । एसएसपी ने लोगों की वास्तविक शिकायतों पर तत्काल ध्यान देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सामुदायिक सुरक्षा के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण, शिकायतों को सक्रिय रूप से सुनने और कार्रवाई योग्य सुझाव देने पर जोर दिया। साथ ही नए आपराधिक कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। नशीली दवाओं से संबंधित समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने में पुलिस की सहायता के लिए समुदाय को ड्रग हॉटस्पॉट की पहचान करने और रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थानों या पीसीआर जम्मू को दें। यातायात नियमों का कढ़ाई से पालन पर जोर दिया गया। एसएसपी ने अधिकारियों को नशा तस्करों, गोवंश तस्करों और खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

थाना दिवस के समापन के बाद, सम्मानित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अन्य अधिकारियों के साथ, गोलपटन में सीमा चौकी (बीओपी) का दौरा किया और वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसका उद्देश्य वर्तमान सुरक्षा स्थिति का आकलन करना और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के उपायों का पता लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed