{"_id":"615dc03f8ebc3e471364b806","slug":"ssb-jawan-shot-himself-in-jammu-was-in-security-of-finance-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारी, वित्त आयुक्त की सुरक्षा में था शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारी, वित्त आयुक्त की सुरक्षा में था शामिल
Wed, 06 Oct 2021 08:56 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:56 PM IST
सार
जवान वित्त आयुक्त अटल डुल्लू की सुरक्षा स्क्वायड में शामिल बताया गया। घायल अवस्था में उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
जम्मू में सचिवालय के बाहर बुधवार दोपहर गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद तमाम सुरक्षाकर्मियों ने इसे लेकर पोजिशन ले ली। लेकिन चंद मिनट बाद ही पता चल गया कि एक एसएसबी के जवान ने खुद को गोली मार ली। उक्त जवान वित्त आयुक्त अटल डुल्लू की सुरक्षा स्क्वायड में शामिल बताया गया। घायल अवस्था में उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसएसबी की 7वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल सौंगराहमुख गुजरात का रहने वाला है। बुधवार को वित्त आयुक्त अटल डुल्लू अपने कार्यालय में थे। उनकी स्क्वायड में शामिल सुरक्षाकर्मी बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकियों को चुनौती: कश्मीरी पंडित बिंदरू की बेटी ने कहा- अगर हिम्मत है तो सामने आओ, कुरान में भी यही लिखा है
विज्ञापन
इस दौरान कांस्टेबल स्क्वायड से बाहर आया और शौचालय की तरफ जाने लगा। शौचालय के बाहर उसने अपनी सर्विस राइफल से गाल पर गोली मार ली। इसके बाद वह गिर पड़ा और मुंह से खून निकलने लगा। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनते ही अन्य जवान उसकी तरफ भागे तो देखा कि वह जमीन पर पड़ा है। इसके बाद उसे जीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।